Rashtriya Dainik

एसएसबी व पुलिस की सयुंक्त टीम ने बढ़नी कस्बा निवासी एक आरोपी को किया गिरफ्तार

बढ़नी सिद्धार्थनगर ,६ चैत

एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मंगलवार सुबह को स्मैक का धंधा करने वाले एक युवक को रेलवे क्रसिंग कल्लन डीहवा रोड के पास से 6.44 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। अग्रिम कार्यवाही के लिए पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट मे मुकादमा दर्ज आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया ।
एसएसबी 50वी वाहिनी बढ़नी प्रभारी सहायक कमांडेंट दीपक चंद व पुलिस चौकी प्रभारी बढ़नी अमला यादव के अगुवाई मे जवानो द्वारा सूचना के आधार पर मंगलवार सुबह को बढ़नी रेलवे क्रसिंग कल्लन डीहवा रोड के पास से एक युवक की तलाशी लेने के दौरान 6.44 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त पूछताक्ष मे अपना नाम विनय कुमार अग्रवाल पुत्र बद्री प्रसाद अग्रवाल उम्र करीब 36 वर्ष निवासी वार्ड नं0 10 गोला बाजार न0पं0 बढनी थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर बताया। अग्रिम कार्यवाही के लिए पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट मे मुकादमा दर्ज आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया ।
एसएसबी 50वी वाहिनी बढ़नी प्रभारी सहायक कमांडेंट दीपक चंद ने बताया की उक्त स्मैक कारोबारी इससे पूर्व भी दो बार स्मैक केस में जेल जा चुका हैं । बढ़नी और कृष्णा नगर नेपाल में इसकी सप्लाई करता है जिससे नौजवान युवा पीढी इसका शिकार हो रहे है लगातार एसएसबी और पुलिस के द्वारा स्मैक कारोबारियों विरुद्ध अभियान चलाकर जेल भेजा जा रहा है।
उक्त बरामदगी मे एसएसबी सब इंस्पेक्टर नीतीश कुमार, आरक्षी आनंद यादव ,अजीत भगत , कृष्णा मौर्य और चौकी प्रभारी बढ़नी अमला यादव, मुख्य आरक्षी विजय गुप्ता, आरक्षी मनीष चौधरी शामिल रहे।

TopLine
राष्ट्रिय दैनिक

राष्ट्रिय दैनिक एक लोकप्रिय नेपाली समाचार पोर्टल हो। हामी सत्य तथ्य निश्पक्ष र सन्तुलित समाचार सम्प्रेषण गर्ने तर्फ उद्दत छौँ । हाम्रा टोल,समाज, शहर वा आम जनताका चुलो चौको देखि सदन सम्म अथवा समाजका उदाहरणीय ब्यक्ति, रास्ट्रका पहरेदार हरेक बिषय हाम्रा समाचारका श्रोत हुन् । आवाज बिहिनहरुको आवाजमा साथ अनि सरकारको बेथितिमा हाम्रो निगरानी हुनेछ । हामी राजनितीको रंग भर्दैनौं तर राजनितीको चेतना अवश्य भर्ने छौं ।


संबन्धित