Rashtriya Dainik

‘घर वाली, ऑफिस वाली’ की शूटिंग जोर-शोर से जारी, चौथे दिन भी सेट पर दिखा जबरदस्त उत्साह

पश्चिमी चम्पारण/20 Aug

भाेजपुरी फिल्म ‘घर वाली, ऑफिस वाली’ की शूटिंग इन दिनों जोर-शोर से चल रही है। फिल्म की शूटिंग का आज चौथा दिन है और पश्चिमी चम्पारण, बिहार से लेकर नेपाल के खूबसूरत लोकेशनों तक फिल्म की टीम लगातार काम में जुटी हुई है।

सफल निर्देशक अमित के. सर्राफ के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को लेकर कलाकारों और पूरी तकनीकी टीम में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। शूटिंग के दौरान फिल्म के महत्वपूर्ण दृश्यों को शानदार तरीके से फिल्माया जा रहा है। फिल्म को दर्शकों के मनोरंजन और कहानी की मजबूती को ध्यान में रखते हुए आकर्षक अंदाज में तैयार किया जा रहा है।


फिल्म में आशु मलिक मुख्य अभिनेता और तनु श्री , मुस्कान द्ववेदी मुख्य अभिनेत्री की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में मधुराज और अनुभवी कलाकारों के साथ बाल कलाकार सिद्धान्त घिमिरे भी नजर आएंगे। फिल्म के निर्माता गणेश प्रसाद हैं, जबकि दिव्या राज सुवेदी डीओपी ,सह निर्देशक सुनिल पाण्डेय और राजा भोजपुरीया संगीतकार की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

बिहार के पश्चिमी चम्पारण और नेपाल के अलग-अलग खूबसूरत लोकेशनों को फिल्म में प्रमुखता से शामिल किया जा रहा है। इन लोकेशनों की प्राकृतिक खूबसूरती फिल्म के दृश्यों को और भी प्रभावशाली बनाने वाली है।

शूटिंग के चौथे दिन भी पूरी टीम पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ फिल्म के काम में जुटी हुई है। निर्माण कार्य जिस रफ्तार से आगे बढ़ रहा है, उससे ‘घर वाली, ऑफिस वाली’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता भी बढ़ने लगी है।

निर्देशक अमित के. सर्राफ के नेतृत्व में फिल्म की शूटिंग तेजी से आगे बढ़ रही है और जल्द ही यह फिल्म दर्शकों के बीच अपनी कहानी और मनोरंजन के साथ दस्तक देने की तैयारी में है।

TopLine
राष्ट्रिय दैनिक

राष्ट्रिय दैनिक एक लोकप्रिय नेपाली समाचार पोर्टल हो। हामी सत्य तथ्य निश्पक्ष र सन्तुलित समाचार सम्प्रेषण गर्ने तर्फ उद्दत छौँ । हाम्रा टोल,समाज, शहर वा आम जनताका चुलो चौको देखि सदन सम्म अथवा समाजका उदाहरणीय ब्यक्ति, रास्ट्रका पहरेदार हरेक बिषय हाम्रा समाचारका श्रोत हुन् । आवाज बिहिनहरुको आवाजमा साथ अनि सरकारको बेथितिमा हाम्रो निगरानी हुनेछ । हामी राजनितीको रंग भर्दैनौं तर राजनितीको चेतना अवश्य भर्ने छौं ।


संबन्धित