Rashtriya Dainik

‘सिल्क वाली सड़िया’ ने जीता दर्शकों का दिल, सौरभ शर्मा और प्रियांशु सिंह की केमिस्ट्री हुई वायरल

राष्ट्रिय दैनिक । 2 August

भोजपुरी संगीत जगत में एक और रोमांटिक गीत ने दस्तक देते ही दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बना ली है।

ट्रेंडिंग गायिका शिल्पी राज और सिंगर-अभिनेता राजा भोजपुरिया की आवाज से सजा नया भोजपुरी लोकगीत ‘सिल्क वाली सड़िया’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम रील्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस गीत में अभिनेत्री प्रियांशु सिंह और डिजिटल स्टार सौरभ शर्मा की रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।

‘होडा भोजपुरी’ यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस गीत में भोजपुरी संस्कृति की मिठास, आकर्षक संगीत और सहज बोलों का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है। गीत के बोल इतने सरल और मधुर हैं कि रिलीज के साथ ही श्रोताओं की जुबान पर चढ़ गए हैं। वीडियो में सौरभ शर्मा और प्रियांशु सिंह की दिलकश अदायगी, शानदार एक्सप्रेशन और रोमांटिक अंदाज ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है।

यह गीत प्रीति इंटरप्राइजेज के बैनर तले बनी पारिवारिक भोजपुरी फिल्म ‘जान से प्यारी बहना हमारी’ का हिस्सा है। सामाजिक सरोकारों पर आधारित यह फिल्म दहेज प्रथा जैसी कुरीति के खिलाफ एक सशक्त संदेश देती है। बिहार के सुपौल जिले के वीरपुर में फिल्माई गई इस फिल्म की कहानी समाज में जागरूकता फैलाने का प्रयास करती है।

फिल्म के निर्माता कुमार सौरभ शर्मा, सह-निर्माता राजन देसाई, निर्देशक रमेश बोगाटी तथा लेखक राजन देसाई हैं। गीतकार और संगीतकार के रूप में राजा भोजपुरिया तथा गौरव रौशन ने संगीत को नया आयाम दिया है। फिल्म के ट्रेलर को भी दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल चुकी है।

फिल्म में डिजिटल स्टार सौरभ शर्मा, प्रियांशु सिंह, माधवी श्री, गोपाल चौहान, राजा भोजपुरिया, इंद्रसेन यादव, राहुल श्रीवास्तव, जय यादव, टी.एन. त्रिपाठी, चुन्नू पाण्डेय, घिमरे सुशांत शर्मा, सरस्वती, त्यागी बाबा, पूजा, आर.जे. उमेश, संजय मांझी, रंजीत गुप्ता, प्रियंका शर्मा, सुधीर मंडल, रवि साह और सोहराब आलम सहित कई कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

‘सिल्क वाली सड़िया’ को मिल रही शानदार प्रतिक्रिया से फिल्म ‘जान से प्यारी बहना हमारी’ को लेकर भी दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है। भोजपुरी संगीत प्रेमियों के बीच यह गीत तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और आने वाले दिनों में इसे और बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

TopLine
राष्ट्रिय दैनिक

राष्ट्रिय दैनिक एक लोकप्रिय नेपाली समाचार पोर्टल हो। हामी सत्य तथ्य निश्पक्ष र सन्तुलित समाचार सम्प्रेषण गर्ने तर्फ उद्दत छौँ । हाम्रा टोल,समाज, शहर वा आम जनताका चुलो चौको देखि सदन सम्म अथवा समाजका उदाहरणीय ब्यक्ति, रास्ट्रका पहरेदार हरेक बिषय हाम्रा समाचारका श्रोत हुन् । आवाज बिहिनहरुको आवाजमा साथ अनि सरकारको बेथितिमा हाम्रो निगरानी हुनेछ । हामी राजनितीको रंग भर्दैनौं तर राजनितीको चेतना अवश्य भर्ने छौं ।


संबन्धित