Rashtriya Dainik

ठुठीबारी कोतवाली पुलिसने नेपाली युवाकी कर्दी पिटाई

महेशपुर ( नेपाल) / २७ असार

मित्र राष्ट्र भारत के ठूठीबारी कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा बीती शाम नेपाली बाइक सवार युवक पर चोरी की बाइक का आरोप लगाते हुए थाने के बजाय अपने किराए के रूम पर लाकर पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है वही स्थानीय लोगो की जानकारी में आने के बाद नेपाली युवक को नेपाली बाइक समेत कोतवाली ले जाया गया। जहां पूछताछ के बाद उक्त युवक को छोड़ दिया गया। जो कस्बे में चर्चा का विषय बना हुआ है।
बताया जा रहा है की नवलपरासी अंतर्गत रामग्राम नगर पालिका जमुनिया वार्ड 16 निवासी रामधारी अपनी नेपाली नंबर की बाइक से बीती शाम ठूठीबारी में मार्केट करने आया था।इसी दौरान ठूठीबारी कोतवाली में तैनात कुछ पुलिसकर्मी मरचहवा बाग के समीप उक्त युवक को रोककर पूछताछ के क्रम में बाइक सवार युवक को बाइक चोरी का बताते हुए थाने के बजाय बाइक समेत अपने किराए के आवास (शांतिनगर)पर लेकर चले आए और पिटाई करने लगे। पिटाई से आहत युवक छत से कूदकर भागने का प्रयास किया।गनीमत रही की नीचे कूड़े का अंबार लगा हुआ था अन्यथा बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था। किरकिरी होता देख पुलिसकर्मियों ने दौडाकर नेपाली युवक को पकड़ लिया और कोतवाली लेकर गए जहां पूछताछ के घंटो बाद उक्त युवक को छोड़ दिया गया। बताया जा रहा है उक्त पुलिसकर्मियो में से एक पुलिस कर्मी की सीसीटीएनएस में है तैनाती।ग्रामीणों का कहना है उक्त मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरे से गहनता से छानबीन किया जाय तो मामले की सत्यता सामने आ जाएगा। पुलिस कर्मियों के इस रवैए से कस्बावासियों में आक्रोश है।

पूर्व में भी नेपालियों से हुई है धन उगाही

कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा पूर्व में भी मित्र राष्ट्र नेपाल के व्यक्तियों से बाइक चेकिंग के नाम पर कई बार धन उगाही मामले सामने आए हैं लेकिन दो राष्ट्र का मामला होने के नाते नेपाली कार्यवाही से कतराते है।

TopLine
राष्ट्रिय दैनिक

राष्ट्रिय दैनिक एक लोकप्रिय नेपाली समाचार पोर्टल हो। हामी सत्य तथ्य निश्पक्ष र सन्तुलित समाचार सम्प्रेषण गर्ने तर्फ उद्दत छौँ । हाम्रा टोल,समाज, शहर वा आम जनताका चुलो चौको देखि सदन सम्म अथवा समाजका उदाहरणीय ब्यक्ति, रास्ट्रका पहरेदार हरेक बिषय हाम्रा समाचारका श्रोत हुन् । आवाज बिहिनहरुको आवाजमा साथ अनि सरकारको बेथितिमा हाम्रो निगरानी हुनेछ । हामी राजनितीको रंग भर्दैनौं तर राजनितीको चेतना अवश्य भर्ने छौं ।


संबन्धित