Rashtriya Dainik

भोजपुरी सिनेमा के ‘मसीहा’ अमित के. सराफ, मंदी में भी नहीं थमी फिल्मों की रफ्तार!

राष्ट्रिय दैनिक ,4Sep

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में जब एक तरफ फिल्मों के निर्माण और बाजार को लेकर मंदी का दौर देखने को मिल रहा है, वहीं दूसरी तरफ निर्देशक अमित के. सराफ लगातार नए प्रोजेक्ट्स के साथ फिल्मी सफर को आगे बढ़ा रहे हैं।

अमित के. सराफ सिर्फ एक निर्देशक ही नहीं, बल्कि छोटे-बड़े और नए-पुराने कलाकारों को साथ लेकर चलने वाले ऐसे फिल्ममेकर के रूप में अपनी पहचान बना रहे हैं, जो प्रतिभा को मंच देने में विश्वास रखते हैं। उनके लिए कलाकार का बड़ा नाम होना ही जरूरी नहीं, बल्कि प्रतिभा और मेहनत भी मायने रखती है।

एक्शन और मनोरंजन से भरपूर फिल्मों के निर्देशन के लिए पहचाने जाने वाले अमित के. सराफ ने ‘मिशन चायना’ जैसे एक्शन से भरपूर प्रोजेक्ट पर भी काम किया है। पिता ,एक्टर इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों के जरिए अपनी निर्देशकीय क्षमता का प्रदर्शन किया है।

हाल ही में अमित के. सराफ ‘घरवाली, ऑफिस वाली’ फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। साथमे सावरिया फिल्म में वह एक बार फिर कलाकारों की नई और अलग टीम के साथ काम कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग नेपाल और बिहार के विभिन्न लोकेशनों पर की जाएगी ।

अमित के. सराफ की खासियत यह है कि वह स्थापित कलाकारों के साथ-साथ नए चेहरों को भी अपनी फिल्मों में मौका देते हैं। यही वजह है कि कई उभरते कलाकार उनके साथ काम करने को अपने करियर के लिए महत्वपूर्ण अवसर मानते हैं।

भोजपुरी सिनेमा के चुनौतीपूर्ण दौर में भी उनका लगातार फिल्म निर्माण से जुड़े रहना अपने आप में बड़ी बात है। जब कई लोग परिस्थितियों के कारण पीछे हट रहे हैं, वहीं अमित के. सराफ नए प्रोजेक्ट्स के साथ आगे बढ़ रहे हैं और भोजपुरी सिनेमा की रफ्तार को बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं।

‘घरवाली, ऑफिस वाली’ के बाद भी उनके कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में बताए जा रहे हैं, जिनमें जल्द ही शूटिंग शुरू होने की तैयारी है। यानी आने वाले समय में अमित के. सराफ एक बार फिर नए कलाकारों, नई कहानियों और नए अंदाज के साथ दर्शकों के सामने नजर आने वाले हैं।
अमित के. सराफ का सफर यह साबित करता है कि सिनेमा सिर्फ बड़े बजट और बड़े नामों से नहीं चलता, बल्कि हुनर, मेहनत, टीम पर भरोसा और नए कलाकारों को अवसर देने की सोच भी फिल्म इंडस्ट्री को आगे बढ़ाती है।

भोजपुरी सिनेमा के इस चुनौतीपूर्ण दौर में अमित के. सराफ का लगातार काम करते रहना और कलाकारों को जोड़कर आगे बढ़ाना निश्चित रूप से सराहनीय कदम है। आने वाले दिनों में उनके नए प्रोजेक्ट भोजपुरी सिनेमा में एक बार फिर नया जलवा और नई ऊर्जा पैदा कर सकते हैं।

निर्देशक के साथ अच्छे अभिनेता भी हैं अमित के. सराफ, यही वजह है कि अभिनय और निर्देशन—दोनों क्षेत्रों में उनकी सक्रियता उन्हें भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के अलग और चर्चित चेहरों में शामिल करती है।

TopLine
राष्ट्रिय दैनिक

राष्ट्रिय दैनिक एक लोकप्रिय नेपाली समाचार पोर्टल हो। हामी सत्य तथ्य निश्पक्ष र सन्तुलित समाचार सम्प्रेषण गर्ने तर्फ उद्दत छौँ । हाम्रा टोल,समाज, शहर वा आम जनताका चुलो चौको देखि सदन सम्म अथवा समाजका उदाहरणीय ब्यक्ति, रास्ट्रका पहरेदार हरेक बिषय हाम्रा समाचारका श्रोत हुन् । आवाज बिहिनहरुको आवाजमा साथ अनि सरकारको बेथितिमा हाम्रो निगरानी हुनेछ । हामी राजनितीको रंग भर्दैनौं तर राजनितीको चेतना अवश्य भर्ने छौं ।


संबन्धित