राष्ट्रिय दैनिक ,१७ जनवरी भोजपुरी सिनेमा जगत से एक बड़ी और सुखद खबर सामने आई है। भोजपुरी सिनेमा के प्रसिद्ध और अनुभवी फिल्म निर्देशक अमित के सर्राफ ने अपनी आगामी फिल्म “ACTOR” के लिए चर्चित गायक व अभिनेता राजा भोजपुरीया को कास्ट करने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह फिल्म माँ कमख्या फिल्म्स के बैनर तले बनाई जाएगी। निर्देशक अमित के सर्राफ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी मजबूत निर्देशन शैली, सशक्त कहानी प्रस्तुति और नए-नए प्रयोगों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने निर्देशन से कई प्रतिभाशाली कलाकारों को मंच दिया है और दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। वहीं राजा भोजपुरीया भोजपुरी इंडस्ट्री के चर्चित नाम हैं। वह अब तक 500 से अधिक भोजपुरी गीतों को अपनी आवाज दे चुके हैं और करीब 7 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय कर अपने अभिनय कौशल का भी लोहा मनवा चुके हैं। गायन के साथ-साथ अभिनय में भी उनकी पकड़ दर्शकों को खासा पसंद आती है। फिल्म “ACTOR” को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। राजा भोजपुरीया ने इस अवसर पर निर्देशक अमित के सर्राफ और माँ कमख्या फिल्म्स का दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पूरे समर्पण और मेहनत के साथ इस प्रोजेक्ट पर काम करेंगे और सभी के विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। राष्ट्रिय दैनिक राष्ट्रिय दैनिक एक लोकप्रिय नेपाली समाचार पोर्टल हो। हामी सत्य तथ्य निश्पक्ष र सन्तुलित समाचार सम्प्रेषण गर्ने तर्फ उद्दत छौँ । हाम्रा टोल,समाज, शहर वा आम जनताका चुलो चौको देखि सदन सम्म अथवा समाजका उदाहरणीय ब्यक्ति, रास्ट्रका पहरेदार हरेक बिषय हाम्रा समाचारका श्रोत हुन् । आवाज बिहिनहरुको आवाजमा साथ अनि सरकारको बेथितिमा हाम्रो निगरानी हुनेछ । हामी राजनितीको रंग भर्दैनौं तर राजनितीको चेतना अवश्य भर्ने छौं ।