सिवान में भोजपुरी फिल्म “ना जइयो परदेश” का शुभ मुहूर्त, 20 दिसंबर से होगी शूटिंग

छपरा,१५ दिसंबर

बिहार के सिवान जिले में बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फिल्म “ना जइयो परदेश” का शुभ मुहूर्त आज विधिवत रूप से संपन्न हुआ। खरमास के कारण आज ही मुहूर्त किया गया। फिल्म की शूटिंग इसी महीने 20 दिसंबर से छपरा और सिवान के विभिन्न लोकेशनों पर शुरू होगी।

फिल्म में भोजपुरी सिनेमा के कई चर्चित कलाकार नजर आएंगे। इस फिल्म के लिए गायक-अभिनेता राजा भोजपुरिया और रोहन सिंह राजपूत को मुख्य भूमिका में कास्ट किया गया है। वहीं प्रमुख कलाकारों में सोनाली मिश्रा, माधवी श्री, सत्य शुक्ला, नवनीत गोस्वामी, राहुल श्रीवास्तव, टीएन त्रिपाठी, मुकुंद पांडेय, मोहम्मद बसीर जी, आलोक जायसवाल, संजय सुमन, शैलेश कुमार, विजय सिंहानिया, उमेश शर्मा, सुसांत शर्मा घिमिरे, मनीष लाल, चुन्नू पांडेय, कविता शर्मा सहित कई कलाकार शामिल हैं।

फिल्म के निर्माता राजन देसाई हैं, जबकि निर्देशन की कमान रमन वर्मा ने संभाली है। फिल्म की कहानी राजन देसाई और राजा भोजपुरिया ने लिखी है। सह-निर्देशक शैलेश एस राज हैं। गीत-संगीत राजा भोजपुरिया और गौरव रौशन का है, एक्शन निर्देशन प्रवीण मिश्रा द्वारा किया जा रहा है, जबकि कला निर्देशन की जिम्मेदारी आर.एफ. इमरान ने संभाली है।

निर्माण टीम के अनुसार, “ना जइयो परदेश” के बाद तुरंत ही दूसरी फिल्म “मंथरा” की शूटिंग भी शुरू की जाएगी। सिवान और छपरा में होने वाली यह शूटिंग न सिर्फ स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देगी, बल्कि भोजपुरी सिनेमा को एक नई और सशक्त प्रस्तुति भी देगी।

TopLine
राष्ट्रिय दैनिक

राष्ट्रिय दैनिक एक लोकप्रिय नेपाली समाचार पोर्टल हो। हामी सत्य तथ्य निश्पक्ष र सन्तुलित समाचार सम्प्रेषण गर्ने तर्फ उद्दत छौँ । हाम्रा टोल,समाज, शहर वा आम जनताका चुलो चौको देखि सदन सम्म अथवा समाजका उदाहरणीय ब्यक्ति, रास्ट्रका पहरेदार हरेक बिषय हाम्रा समाचारका श्रोत हुन् । आवाज बिहिनहरुको आवाजमा साथ अनि सरकारको बेथितिमा हाम्रो निगरानी हुनेछ । हामी राजनितीको रंग भर्दैनौं तर राजनितीको चेतना अवश्य भर्ने छौं ।

jayabajarangi_itta_udhog

संबन्धित
Slot online
slot gacor,
mimislot
MIMI PORTAL
mimislot
mimislot
Slot Online
mimislot
mimislot