Rashtriya Dainik

वीरपुर के सौरभ शर्मा को ग्रीन सिनेमा अवार्ड से सम्मानित किया गया

बसंतपुर ,१८ जुलाई

बसंतपुर प्रखंड क्षेत्र के बसंतपुर पंचायत वार्ड १३ निवासी सौरभ शर्मा को मुंबई स्थित लता मंगेशकर हॉल में आयोजित ग्रीन सिनेमा अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड भोजपुरी सिनेमा जगत के प्रमुख अवार्ड समारोहों में से एक था, जो १६ जुलाई को आयोजित किया गया था।

सौरभ शर्मा ने बताया कि इस अवार्ड समारोह में भोजपुरी सिनेमा के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े दर्जनों कलाकारों और हस्तियों को सम्मानित किया गया, जिनमें उन्हें भी यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हुआ।

सौरभ ने इस अवसर पर फिल्म निर्देशक मुरली लालवानी का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उनके करियर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा, “मुझे इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया, इसके लिए मैं निर्देशक मुरली लालवानी का खास धन्यवाद करता हूँ। उनकी मदद से ही मैं अपनी फिल्मी यात्रा में आगे बढ़ सका हूँ।”

सौरभ शर्मा, जो अब तक कई लोकप्रिय डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर काम कर चुके हैं, इस सम्मान से न केवल खुद को मान्यता दे रहे हैं, बल्कि वे भोजपुरी सिनेमा और कला क्षेत्र के लिए एक मिसाल भी बन रहे हैं। उनका मानना है कि इस तरह के अवार्ड कलाकारों को प्रेरित करते हैं और उनके काम को व्यापक पहचान मिलती है।

कार्यक्रम के समापन के बाद सौरभ शर्मा ने इस सम्मान के लिए आयोजकों और अपने समर्थकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम अत्यंत सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ, और सभी सम्मानित कलाकारों ने अपने अनुभव साझा किए।

सौरभ शर्मा भाेजपुरी फिल्म “य है स्वर्ग हमारा” और “जानसे प्यारी बहना हमारी” जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं, जिन्होंने दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई।

TopLine
राष्ट्रिय दैनिक

राष्ट्रिय दैनिक एक लोकप्रिय नेपाली समाचार पोर्टल हो। हामी सत्य तथ्य निश्पक्ष र सन्तुलित समाचार सम्प्रेषण गर्ने तर्फ उद्दत छौँ । हाम्रा टोल,समाज, शहर वा आम जनताका चुलो चौको देखि सदन सम्म अथवा समाजका उदाहरणीय ब्यक्ति, रास्ट्रका पहरेदार हरेक बिषय हाम्रा समाचारका श्रोत हुन् । आवाज बिहिनहरुको आवाजमा साथ अनि सरकारको बेथितिमा हाम्रो निगरानी हुनेछ । हामी राजनितीको रंग भर्दैनौं तर राजनितीको चेतना अवश्य भर्ने छौं ।


संबन्धित