Rashtriya Dainik

बागमति सुगरमिल में घटतौली किसानों ने किया क्रसिंङ बन्द

देशबन्धु यादव/परासी।

नवलपरासी (पश्चिम) के सुस्ता गांव पालिका में रहे बागमति खाँडसारी सुगरमिल कुडिया में गन्ना किसानों ने गन्ना तौल में चोरी/घटतौली के आरोप में शुक्रबार सुबह ८ बजे से गन्ने का तौल और क्रसिङ बन्द किया है।
बागमति सुगरमिल के अन्दर ३ धर्मकांटा (तौल केन्द्र) से गन्ने का तौल,खाली साधन ( ट्रेक्टर ट्राली/ बैलगाडी) और सुगरमिल द्वारा उत्पादित चीनी और शिरा तौल के लिए अलग धर्मकांटा का व्यवस्था है।
गन्ना किसानों को गन्ने के तौल में चोरी/घटतौली के आशंका होने पर चीनी तौल केन्द्र में गन्ने का तौल करने पर २ कुन्तल ४० किलोग्राम का अन्तर हुआ।
गन्ना तौल केन्द्र/धर्मकांटा में २ कुन्तल ४० किलोग्राम(रु.१५२४/-) का प्रत्येक ट्रेक्टर ट्राली के तौल में चोरी/घटतौली होने पर नाराज किसानों ने गन्ने का तौल और क्रसिंङ बन्द किया है।
घटतौली के सम्बन्ध में जिला प्रशासन और नापतौल तथा गुणस्तर कार्यालय बुटवल को सुचना किया गया जिसमें सायं को नापतौल प्राविधिक टोली सुगरमिल में पहुँचने की जानकारी आन्दोलनरत किसानों ने बताया।
गन्ना क्रसिंङ सत्र २०८०/०८१ के लिए २०८० मंसीर ८ गते से बागमति खाँडसारी सुगरमिल ने गन्ना तौल/क्रसिंङ किया है। किसानों ने आजतक किए गए प्रत्येक तौल में चोरी/घटतौली के क्षतिपूर्ति स्वरुप २.४ कुन्ल का रु.१५२४/- मांग किया है।

TopLine
राष्ट्रिय दैनिक

राष्ट्रिय दैनिक एक लोकप्रिय नेपाली समाचार पोर्टल हो। हामी सत्य तथ्य निश्पक्ष र सन्तुलित समाचार सम्प्रेषण गर्ने तर्फ उद्दत छौँ । हाम्रा टोल,समाज, शहर वा आम जनताका चुलो चौको देखि सदन सम्म अथवा समाजका उदाहरणीय ब्यक्ति, रास्ट्रका पहरेदार हरेक बिषय हाम्रा समाचारका श्रोत हुन् । आवाज बिहिनहरुको आवाजमा साथ अनि सरकारको बेथितिमा हाम्रो निगरानी हुनेछ । हामी राजनितीको रंग भर्दैनौं तर राजनितीको चेतना अवश्य भर्ने छौं ।


संबन्धित