Rashtriya Dainik

किसानों के समस्या को लेकर वडा अध्यक्ष का ध्यानकर्षण आन्दोलन करने की चेतावनी

देशबन्धु यादव/नवलपरासी।

इस जिले के सरावल गांव पालिका वार्ड नंबर ७ के वडा अध्यक्ष हेयात खान ने किसानों के समस्या को लेकर पत्रकार सम्मेलन किया।

वित्तीय वर्ष २०७९/०८० का जिले में संचालित चार चिनी मिलों में किसानों का रु. ५ करोड और सरकारी अनुदान(सब्सिडी)रु. १६ करोड भुक्तानी बाकी है।

बागमती खाँडसारी सुगरमिल कुडिया का वित्तीय वर्ष २०७७/०७८ का २६ लाख और और ०७९/८० का २ करोड ५० लाख, लुम्बिनी सुगरमिल सुनवल का ७०लाख और इन्दिरा सुगरमिल प्रतापपुर का २ करोड समर्थन मुल्य(रु.२०/-क्वीन्टल के दर से)भुक्तानी बाकी है। साथ ही इन्दिरा सुगरमिल प्रतापपुर और मोहिनी सुगरमिल सरावल-७ मोजरहिया का एक करोड गन्ने का भुक्तानी बाकी है। वित्तीय वर्ष २०७९/०८० में सभी चिनी मिलों ने २२ लाख क्विन्टल गन्ना खरिद किया था।

नेपाल कृषि प्रधान देश होने के बावजूद किसानों को आवश्यक परिमाण में रासायनिक उरवरक उपलब्ध न होने से उत्पादन में कमी और किसानों में निराशा का माहौल बना हुआ है।

पत्रकार सम्मेलन में वार्ड अध्यक्ष ने बताया जबतक गन्ना किसानों का बकाया भुक्तान नहीं होगा सुगरमिल संचालन नहीं होने देगें । साथ ही किसानों के हित में दिपावली के बाद आन्दोलन करने की चेतावनी दिया।

TopLine
राष्ट्रिय दैनिक

राष्ट्रिय दैनिक एक लोकप्रिय नेपाली समाचार पोर्टल हो। हामी सत्य तथ्य निश्पक्ष र सन्तुलित समाचार सम्प्रेषण गर्ने तर्फ उद्दत छौँ । हाम्रा टोल,समाज, शहर वा आम जनताका चुलो चौको देखि सदन सम्म अथवा समाजका उदाहरणीय ब्यक्ति, रास्ट्रका पहरेदार हरेक बिषय हाम्रा समाचारका श्रोत हुन् । आवाज बिहिनहरुको आवाजमा साथ अनि सरकारको बेथितिमा हाम्रो निगरानी हुनेछ । हामी राजनितीको रंग भर्दैनौं तर राजनितीको चेतना अवश्य भर्ने छौं ।


संबन्धित