Rashtriya Dainik

“जान से प्यारी बहना हमारी” के फर्स्ट और सेकेंड लुक ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

राष्ट्रिय दैनिक ,२० may

भोजपुरी फिल्म “जान से प्यारी बहना हमारी” का फर्स्ट और सेकेंड लुक इन दिनों सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। दहेज प्रथा जैसे संवेदनशील सामाजिक विषय पर आधारित इस फिल्म के पोस्टर रिलीज होते ही दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है।

फिल्म का फर्स्ट लुक जहां पारिवारिक भावनाओं और भाई-बहन के अटूट रिश्ते को दर्शाता है, वहीं सेकेंड लुक ने अपने दमदार डिजाइन और सामाजिक संदेश के कारण लोगों का ध्यान खींच लिया है। दर्शक पोस्टर को खूब शेयर कर रहे हैं और फिल्म को लेकर उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है।
प्रीति इंटरप्राइजेज के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता प्रीति इंटरप्राइजेज तथा सह निर्माता राजन देसाई हैं। फिल्म का निर्देशन रमेश बोगटी ने किया है। छायांकन कृष्ण पाण्डे और बंटी राज द्वारा किया गया है, जबकि संगीत राजा भोजपुरिया का है। नृत्य निर्देशन रौनक शाह तथा एक्शन निर्देशन जय बिस्ट ने संभाला है।
फिल्म में सौरभ शर्मा, राजा भोजपुरिया, प्रियानु सिंह, माधवी श्री, गोपाल चौहान, इंद्रसेन यादव, राहुल श्रीवास्तव, चुनूं पाण्डे, RJ Umesh, सुशांत घिमिरे, संजय माझी, रंजित गुप्ता, सुधीर मंडल, प्रियंका शर्मा, पूजा, TN Tripathi, सरस्वती जी और जय यादव समेत कई कलाकार नजर आएंगे।
फिल्म पूरी तरह बनकर तैयार हो चुकी है और जल्द ही दर्शकों के बीच रिलीज की जाएगी। फिल्म की कहानी दहेज प्रथा के खिलाफ मजबूत सामाजिक संदेश देती नजर आएगी। पोस्टर के बाद अब दर्शकों को फिल्म के ट्रेलर और रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार है।

TopLine
राष्ट्रिय दैनिक

राष्ट्रिय दैनिक एक लोकप्रिय नेपाली समाचार पोर्टल हो। हामी सत्य तथ्य निश्पक्ष र सन्तुलित समाचार सम्प्रेषण गर्ने तर्फ उद्दत छौँ । हाम्रा टोल,समाज, शहर वा आम जनताका चुलो चौको देखि सदन सम्म अथवा समाजका उदाहरणीय ब्यक्ति, रास्ट्रका पहरेदार हरेक बिषय हाम्रा समाचारका श्रोत हुन् । आवाज बिहिनहरुको आवाजमा साथ अनि सरकारको बेथितिमा हाम्रो निगरानी हुनेछ । हामी राजनितीको रंग भर्दैनौं तर राजनितीको चेतना अवश्य भर्ने छौं ।


संबन्धित