भोजपुरी सिनेमा में नया धमाका: “पुलिस वाली बहू” जल्द होगी सिनेमाघरों में रिलीज

मुंबई,२ जनवरी

लेखक–निर्देशक मुरली लालवानी की बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फिल्म “पुलिस वाली बहू” अब सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। प्रीती एंटरप्राइज के बैनर तले निर्मित इस फिल्म में भोजपुरी सिनेमा के महानायक कुनाल सिंह एक अहम भूमिका में नजर आएंगे, जबकि फिल्म के निर्माता सौरभ शर्मा हैं।
हाल ही में मुंबई में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान फिल्म का पोस्टर लॉन्च किया गया, जिसे देखकर मौजूद अतिथियों और फिल्म जगत से जुड़े लोगों ने जमकर सराहना की। पोस्टर लॉन्च के बाद से ही “पुलिस वाली बहू” सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है और दर्शकों में फिल्म को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

सामाजिक संदेश के साथ मनोरंजन का तड़का

सामाजिक मुद्दों पर आधारित इस फिल्म में प्रियांशी सिंह ने टाइटल रोल में दमदार अभिनय किया है। कहानी उस तेज-तर्रार पुलिस अफसर की है, जो शादी के बाद बहू बनकर ससुराल आती है और अपने साहस, ईमानदारी और समझदारी से वहां की कुरीतियों को सुधारने की जिम्मेदारी उठाती है। कुनाल सिंह की बेटी के रूप में प्रियांशी सिंह का किरदार फिल्म को खास बनाता है और कहानी को भावनात्मक गहराई देता है।

मजबूत कलाकारों की टोली

फिल्म में कुनाल सिंह और प्रियांशी सिंह के अलावा अविनाश शाही, सौरभ शर्मा, माही खान, धुर्ब कोइराला, सी.पी. भट्ट, राजकपूर शाही, सीमा सोनी, लालधारी, सरस्वती, अंकिता मिश्रा, लक्की पाटिल, संजय कुमार मांझी, पंकज, अमित पाठक, विक्की बादशाह, जय यादव, सोहराब आलम, रंजीत गुप्ता सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

तकनीकी पक्ष भी मजबूत

फिल्म का संगीत ओम झा, छायांकन राजन आर्या, नृत्य निर्देशन संतोष व कुमार प्रीतम, एक्शन निर्देशन आर.के. श्री और संपादन राकेश कुमार महतो ने किया है। फिल्म के प्रचार की जिम्मेदारी समरजीत सिंह संभाल रहे हैं।

नई फिल्म की भी घोषणा

पोस्टर लॉन्च के मौके पर मेल वर्ल्ड कंपनी द्वारा एक नई अनाम भोजपुरी फिल्म “प्रोडक्शन नंबर–1” की भी घोषणा की गई। इस फिल्म की पूरी शूटिंग मुंबई के आसपास के जंगलों में की जाएगी। खास बात यह है कि इस फिल्म का लेखन और निर्देशन भी मुरली लालवानी ही करेंगे।
कुल मिलाकर, “पुलिस वाली बहू” सामाजिक संदेश, दमदार अभिनय और मनोरंजन का शानदार संगम साबित होने जा रही है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

TopLine
राष्ट्रिय दैनिक

राष्ट्रिय दैनिक एक लोकप्रिय नेपाली समाचार पोर्टल हो। हामी सत्य तथ्य निश्पक्ष र सन्तुलित समाचार सम्प्रेषण गर्ने तर्फ उद्दत छौँ । हाम्रा टोल,समाज, शहर वा आम जनताका चुलो चौको देखि सदन सम्म अथवा समाजका उदाहरणीय ब्यक्ति, रास्ट्रका पहरेदार हरेक बिषय हाम्रा समाचारका श्रोत हुन् । आवाज बिहिनहरुको आवाजमा साथ अनि सरकारको बेथितिमा हाम्रो निगरानी हुनेछ । हामी राजनितीको रंग भर्दैनौं तर राजनितीको चेतना अवश्य भर्ने छौं ।

jayabajarangi_itta_udhog

संबन्धित
Slot online
slot gacor,
mimislot
MIMI PORTAL
mimislot
mimislot
Slot Online
mimislot
mimislot