भोजपुरी फ़िल्म “ये है स्वर्ग हमारा” ने आर्या डिजिटल ओटीटी पर की धमाकेदार शुरुआत

राष्ट्रिय दैनिक ,१ सेप्टेम्बर

“ये है स्वर्ग हमारा” ने आर्या डिजिटल ओटीटी पर रचा इतिहास, पहले ही दिन बना रिकॉर्ड

भोजपुरी पारिवारिक ड्रामा फिल्म “ये है स्वर्ग हमारा” ने आर्या डिजिटल ओटीटी पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज़ के पहले ही दिन इस फिल्म को 9,723 डाउनलोड और 8,701 नये सब्सक्रिप्शन मिले। यह जानकारी आर्या ग्रुप ऑफ कम्पनीज़ के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर. सिंह राजपूत ने दी।

राजपूत ने कहा कि भोजपुरी दर्शकों के अपार प्रेम और विश्वास की बदौलत ही आज आर्या डिजिटल भोजपुरी कंटेन्ट का नम्बर वन ओटीटी प्लेटफार्म बना हुआ है।

लंबे समय से दर्शकों में इस फिल्म को लेकर उत्सुकता थी और पहले दिन की शानदार प्रतिक्रिया ने यह साबित कर दिया कि भोजपुरी सिनेमा अपने दर्शकों के दिलों में गहरी पैठ रखता है।

“ये है स्वर्ग हमारा” एक पारिवारिक और भावनात्मक फिल्म है जो आम जीवन से जुड़ी कहानियों को परदे पर जीवंत करती है। दर्शकों को इसमें अपने ही जीवन की झलक देखने को मिलती है।

फिल्म में कुणाल सिंह, विमल पाण्डेय, राज यादव, सौरभ शर्मा, रूपा मिश्रा, उमेश सिंह, अंकिता, रिद्धिमा सिंह, राजा भोजपुरिया, अर्जुन सिंह, सीमा गुप्ता, बाला साहेब खलनायक, अनु मौर्या, लकी पाटिल, नवीन, मनीष कुमार, प्रीतम और जय यादव सहित कई कलाकारों ने अभिनय किया है।

इस फिल्म को मुरली लालवानी ने लिखा, प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया है। उन्होंने भोजपुरी संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और भावनाओं से भरपूर एक संवेदनशील कहानी प्रस्तुत की है।

TopLine
राष्ट्रिय दैनिक

राष्ट्रिय दैनिक एक लोकप्रिय नेपाली समाचार पोर्टल हो। हामी सत्य तथ्य निश्पक्ष र सन्तुलित समाचार सम्प्रेषण गर्ने तर्फ उद्दत छौँ । हाम्रा टोल,समाज, शहर वा आम जनताका चुलो चौको देखि सदन सम्म अथवा समाजका उदाहरणीय ब्यक्ति, रास्ट्रका पहरेदार हरेक बिषय हाम्रा समाचारका श्रोत हुन् । आवाज बिहिनहरुको आवाजमा साथ अनि सरकारको बेथितिमा हाम्रो निगरानी हुनेछ । हामी राजनितीको रंग भर्दैनौं तर राजनितीको चेतना अवश्य भर्ने छौं ।

jayabajarangi_itta_udhog

संबन्धित
Slot online
slot gacor,
mimislot
MIMI PORTAL
mimislot
mimislot
Slot Online
mimislot
mimislot